जयपुर

भीलवाड़ा में कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से एक ही परिवार के 2 महिला समेत चार लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 03:16 PM IST

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में भगवान जी के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से मौत हो गई।

Image

भीलवाड़ा में कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से एक ही परिवार के 2 महिला समेत चार लोगों की मौत

Bhilwara Road Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। मंगलवार को कार और ट्रेलर की आमने-सामने भीड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य थें। हालांकि शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।

भगवान जी के दर्शन करने जा रहे थे पूरा परिवार

जानकारी के मुताबिक अजमेर से एक परिवार कार में सवार होकर राजसमंद जिले के नाथद्वारा में भगवान जी के दर्शन करने जा रहे थे । तभी पांसल गांव के निकट तेज रफ्तार चल रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। उसी दौरान सामने से एक ट्रेलर भी आ रही थी, जिससे कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक टक्कर में 2 महिला समेत 4 लोगों की ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे में तीन साल की बच्ची और चालक का उपचार एमजी अस्पताल में किया जा रहा है।

नेशनल हाइवे-48 पर हुआ ये भीषण हादसा

मौके पर पहुंचे पुर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि अजमेर से नाथद्वारा श्रीनाथ जी के दर्शन करने जा रहे नेशनल हाइवे-48 पर पांसल गांव के निकट चौराहे पर कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि शवों को महात्मा गांधी हास्पिटल में रखा गया है उनके परिजनों के पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article