Rajasthan Accident: श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई है। वहीं घायल 2 युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sri Ganganagar Road Accident: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार की पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Accident News

श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह हादसा सादुलशहर-हनुमानगढ़ राजमार्ग पर खेरूवाला गांव के पास रविवार देर रात हुआ था। सादुलशहर थाने के सहायक उपनिरीक्षक एएसआई मनीराम ने बताया कि तेज गति से गुजर रही कार (एसयूवी) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने कहा, "दुर्घटना भीषण थी। कार के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।"

End of Feed