हाईकोर्ट LDC भर्ती 2022 में गड़बड़ी का खुलासा, ब्लूटूथ के जरिए कराई गई थी नकल; SOG ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jaipur: साल 2022 में हाईकोर्ट LDC भर्ती में गड़बड़ी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। SOG ADG वीके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने बताया है कि परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ का इस्तेमाल करके नकल कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LDC Recruitment Exam 2022: राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (Special Operations Group) ने हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर नौकरी पाने वाले 9 जूनियर असिस्टेंट/एलडीसी को गिरफ्तार किया है। एसओजी के ADG वीके सिंह ने की हाईकोर्ट LDC भर्ती 2022 में गड़बड़ी को लेकर प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।

SOG arrested 9 Junior Assistants LDC

SOG ने हाईकोर्ट LDC भर्ती 2022 में गड़बड़ी मामले में 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में गड़बड़ी को लेकर बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया है कि हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाया गया था और ब्लूटूथ के जरिए नकल कराई गई थी। बीते मंगलवार को SOG ने FIR दर्ज की। जिसके बाद आज (बुधवार को) उदयपुर, पाली, भीलवाड़ा, सीकर और चूरू से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। नीचे देखिए किन-किन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

End of Feed