Jaipur: साइकिल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे; ऑनलाइन साइकिलें बेचकर करता था शौक पूरे

थानाधिकारी, पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण की कार्रवाई में एक शातिर साइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 5 साइकिलें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त अपनी मौज-मस्ती के लिए साइकिलों की चोरी करता था।

Jaipur News: जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने एक शातिर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की कुल 5 साइकिलें बरामद की हैं। आरोपी इन साइकिलों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर 2 से 3 हजार रुपए में बेचकर अपने शौक और मौज-मस्ती पूरी किया करता था।

jaipur bicycle thief

ऑनलाइन दो-तीन हजार रुपयों में बेचकर मौज मस्ती करता था आरोपी (AI Image)

श्याम नगर थाना सीआई दलबीर सिंह के अनुसार, 26 सितंबर को राजेश जोशी नामक व्यक्ति ने साइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 17 सितंबर को दोपहर 1 से 4 बजे के बीच उनके घर से साइकिल चोरी हो गई। आसपास तलाश करने पर भी साइकिल नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

End of Feed