गंगापुर में दिल दहला देने वाली घटना; पैर काटकर आरोपी ने लूटे चांदी के कड़े, महिला को तड़पता छोड़ हुआ फरार

सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां मजदूरी के बहाने बुलाकर एक महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए गए। पीड़िता कमला देवी गंभीर हालत में मिली और उसे जयपुर रैफर किया गया। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Gangapur City Brutal Attack: सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखंड क्षेत्र के गंगा जी की कोठी गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक महिला मजदूर के दोनों पैर काटकर बदमाश चांदी के डेढ़ किलो वजनी कड़े लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

Woman was robbed and her legs were Chopped in Gangapur.

गंगापुर में महिला से लूटपाट और पैरों पर जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कमला देवी मूल रूप से बामनवास के सीतोड़ गांव की रहने वाली है और मेहनत-मजदूरी का काम करती है। 5 अक्टूबर को कमला देवी की मुलाकात पिपलाई कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने खुद को ठेकेदार बताते हुए कहा कि उसके यहां कई जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं और उसे मजदूरों की आवश्यकता है। उसने कमला से मोबाइल नंबर लिया और 8 अक्टूबर को गंगापुर सिटी बुलाया।

End of Feed