Sheetlashtami 2023: राजस्थान के पाली जिले में माता शीतला का अत्यंत प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर है। कहते हैं कि, यहां एक घड़ा है जो पिछले 800 सालों से अभी तक नहीं भरा गया है। यह घड़ा मंदिर में एक पत्थर से ढका हुआ है।
राजस्थान के पाली जिले में मंदिर में स्थापित मां शीतला की प्रतीमा (फाइल फोटो)
चैत्र महीने की शीतलाष्टमी और ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के दिन साल में दो बार घड़े के ढक्कन को हटाया जाता है। इसके बाद श्रद्धालु इसमें पानी डालते हैं। लोगों का कहना है कि, इस चमत्कारी घड़े में अब तक लाखों लीटर पानी भरा जा चुका है, मगर ये घड़ा भरता ही नहीं है। इस मंदिर को लेकर कई दंत कथाएं प्रचलित हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस चमत्कारी मंदिर का इतिहास।
