Sachin Pilot : चेतावनी को 'धता' बता अनशन पर बैठे सचिन पायलट, कार्रवाई के मूड में कांग्रेस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 02:46 PM IST

Sachin Pilot Dharna : इस अनशन के लिए शहीद स्मारक के पास एक तंबू लगाया गया। वहां बनाए गए छोटे मंच पर केवल पायलट बैठे। उनके समर्थक व अन्‍य कार्यकर्ता आसपास नीचे बैठे। मंच के पास महात्‍मा गांधी व ज्‍योतिबा फुले की तस्‍वीरें रखी गईं। मंच के पीछे केवल महात्‍मा गांधी की फोटो के साथ 'वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध अनशन' लिखा गया।

Sachin Pilot : कांग्रेस की चेतावनी की परवाह न करते हुए सचिन पायलट मंगलवार को अपने एक दिन के अनशन पर बैठ गए। पायलट के धरने पर बैठने के बारे में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस बारे में राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी को सूचित कर दिया गया है। वह इस मामले को देख रहे हैं। पायलट के अनशन पर कांग्रेस के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि 'गंदे कपड़ों को सरेआम नहीं धोते।' खुर्शीद ने कहा कि 'आपको बात करनी है तो घर में करिए, बाहर बात करने की क्या जरूरत है। बाहर बोलकर किसी को गलती नहीं करनी चाहिए।' पार्टी की अवहेलना पर पायलट के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

शहीद स्मारक के पास लगा तंबू

इस अनशन के लिए शहीद स्मारक के पास एक तंबू लगाया गया। वहां बनाए गए छोटे मंच पर केवल पायलट बैठे। उनके समर्थक व अन्‍य कार्यकर्ता आसपास नीचे बैठे। मंच के पास महात्‍मा गांधी व ज्‍योतिबा फुले की तस्‍वीरें रखी गईं। मंच के पीछे केवल महात्‍मा गांधी की फोटो के साथ 'वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध अनशन' लिखा गया। शहीद स्मारक पर पहुंचने से पहले पायलट अपने आवास से 22 गोदाम सर्किल पहुंचे और वहां समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पायलट ने इस दौरान संवाददाताओं से कोई बात नहीं की।

End of Feed