Right to Health Bill राजस्थान विधानसभा में पास, प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा फ्री इलाज, जानिए क्या हैं नियम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 22, 2023, 05:16 PM IST

Right to Health Bill : प्राइवेट डॉक्टरों के विरोध के बीच राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ (RTH) बिल 2022 पास हो गया। इस बिल को ध्वनि मत से पास किया गया। अब प्राइवेट अस्पताल भी पैसे के बिना इलाज के लिए मना नहीं कर सकता है।

Right to Health Bill : प्राइवेट डॉक्टरों के चल रहे विरोध के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ (RTH) बिल 2022 को ध्वनि मत से पारित करा दिया। विपक्ष ने इसका विरोध नहीं किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि सरकार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

health minister Parsadi Lal Meena

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा

Right to Health Bill लाने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

इस तरह का बिल लाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी पुष्टि करते हुए प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य डॉ. पृथ्वी, जो जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय, यूएसए से प्रशिक्षित सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान न केवल भारत में बल्कि एशिया में भी इस तरह का बिल लाने वाला पहला राज्य है।

End of Feed