'भारत किसी एक बाजार पर निर्भर नहीं है' ट्रेड वार पर बोले राज्यवर्धन राठौर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने के संदर्भ में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारत और खासकर राजस्थान के उद्योग केवल एक बाजार पर निर्भर नहीं करते हैं। इस मामले में उन्होंने भारत की स्थिति को मजबूत बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते दिनों से टैरिफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। 25 फीसदी टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका था। इसके अनुसार, अब अमेरिका भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रहा है। इस संदर्भ में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि भारत और विशेष रूप से राजस्थान का उद्योग केवल एक बाजार पर निर्भर नहीं करता है। भारत के पास उद्योग के लिए यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, चीन, अफ्रिका जैसे कई अन्य बाजार हैं। इन बाजारों से देश की स्थिति मजबूत है।

Rajwardhan Rathore

ट्रेड वार पर बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर (फोटो - Rajwardhan Rathore Facebook)

अमेरिका के भारत पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर क्या बोले राज्यवर्धन राठौर

End of Feed