शूटआउट एट सीकर : दिन दहाड़े गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या, वीडियो बना रहे शख्स का भी मर्डर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 03:03 PM IST

Sikar shootout: सीकर के उद्योग नगर में कोचिंग की ड्रेस पहन कर आए बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। पुलिस के मुताबिक राजू ठेहट के शरीर में 3 गोलियां लगी हैं। राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीकानेर के लूणकरनसर के रहने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ये हमारे बड़े भाई आनदंपाल सिंह व बलबीर बानूड़ा की हत्या में शामिल था। जिसका बदला आज हमने इसे मौत के घाट उतार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट को बाहर बुला ताबड़तोड़ कर दिए फायर
  • गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी
  • आनंदपाल गैंग से चल रही थी लंबे अरसे से वर्चस्व की जंग

Gangwar in Rajasthan: राजस्थान का सीकर जिला एक बार फिर से गैंगवार से दहल गया है। शनिवार को प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की सीकर में चार बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सीकर के उद्योग नगर की है, जहां पर कोचिंग की ड्रेस पहने आए बदमाशों ने पहले तो राजू ठेहट के घर की डोरबेल बजाकर बाहर बुलाया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। पुलिस के मुताबिक राजू ठेहट के शरीर में 3 गोलियां लगी हैं। घटना को लेकर राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा का बयान आया है कि गैंगवार का एक बदमाश ने वीडियो भी बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डीजीपी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे एक कार से मौके से फरार हुए हैं। डीजीपी मिश्रा के मुताबिक बदमाश पंजाब और हरियाणा बॉर्डर की ओर जाएंगे। जिसे लेकर प्रदेश के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। वहीं बदमाशों के पीछे पुलिस दौड़ाई गई है। समूचे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े आदेश दिए गए हैं। वहीं थानों में सभी एसएचओ का फील्ड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के मुताबिक राजू ठेहट का घर शहर के पिपराली रोड पर है। फायरिंग में नागौर के रहने वाले एक अन्य शख्स की भी मौत भी हुई है। वह घटना का वीडियो बना रहा था। जिसके चलते बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। वारदात के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश हवा में हथियार लहराते व फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं राजू ठेहट की डेड बॉडी सीकर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाई है।

End of Feed