Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाम, जयपुर समेत कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई और ओले भी गिरे। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। आने वाले दो दिनों में राजस्थान के कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के कारण यहां के तापमान में 8 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिली। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दो दिनों में भी मौसम का यही मिजाज रहने वाला है।

Rajasthan Weather Update

राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

अगले दो दिन बारिश और ओले का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों में जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। इसके अलावा अरब सागर से एक ट्रफ लाइन आ रही है, जिसका मौसम पर असर देखने को मिल रहा है।

End of Feed