Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंडक का एहसास, कंबल-रजाई रखें तैयार, प्रदेश में कड़ाके की ठंड के आसार

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो रही है। स्थिति को देखते हुए इस साल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। बीते दिनों बारिश का दौर थमने के बाद यहां मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश के बादल छटने के साथ राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने लगा है। इस बीच IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून के जाने के बाद से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड का एहसास होने लगा है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी। लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा। यहां अधिकतम जिलों के तापमान में कमी आई है। तापमान गिरने के साथ अब रात के समय लोगों के एसी-कूलर बंद होने लगे हैं। कुछ स्थान तो ऐसे भी जहां ठंड इतनी पड़ने लगी है कंबल तक निकाले जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। तापमान के गिरने से राजस्थान में ठंड की शुरुआत होगी।

End of Feed