जयपुर

सरस और कृष्णा जैसे नामों पर न जाएं, जयपुर में पकड़ा गया इन ब्रांड का 1000 KG नकली घी

साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली नजदीक है और इसे देखते हुए नकली सामान बनाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर की पुलिस ने आज ही शहर में 1000 किलो नकली घी पकड़ा है। यह नकली घी मशहूर ब्रांड सरस और कृष्णा के कार्टन में पैक है।

Image

जयपुर में 1000 किलो नकली घी बरामद

Photo : Times Now Digital

नकली और मिलावटी सामान बनाने वाले पैसा कमाने के लिए आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस घी को आप बड़े ब्रांड के नाम पर शुद्ध घी समझकर खाते हैं अगर वही नकली निकले तो फिर किस पर विश्वास किया जाए। लेकिन नक्कान और मिलावट खोरों को न तो नैतिकता से कोई लेना-देना है और न ही आपकी सेहत से। आपकी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने वाला ऐसा ही 1000 किलो नकली घी आज यानी बुधवार 16 अक्टूबर को जयपुर में पकड़ा गया है।

दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में मिलावट घोर और नकली सामान बनाने वाले सक्रिय हो गए हैं। राजस्थान के जयपुर जिले में सांगनेर के मुहाना में यह 1000 किलो नकली घी पकड़ा गया है। यह नकली घी राजस्थान के मशहूर ब्रांड सरस और कृष्णा ब्रांड का है। जी हां, इन मशहूर ब्रांड के डिब्बों में नकली घी भरकर आपके किचन तक पहुंचाया जा रहा है।

मुहाना के केश्यावाला में नकली घी के बारे में पता चलने पर मुहाना थाना पुलिस ने छापेमारी की यह कार्रवाई की। पुलिस ने गोदाम से बड़ी मात्रा में इन दोनों ब्रांड के कार्टन और डिब्बे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दी है। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई।

पहले भी पकड़ा गया नकली घी

इससे पहले अगस्त में भी जयपुर में नकली घी की बड़ी खेपDपकड़ी गई है। उस समय भी सरस और लोटस ब्रांड का नकली घी जब्त किया गया था। जयपुर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने 27 अगस्त को दिल्ली बाईपास के पास छापा मारकर हजार किलो नकली घी जब्त किया था। यहां के जयसिंहपुरा खोर के एक मकान में यह नकली घी बनाया जा रहा है।

पुलिस को यहां अफजल विहार कॉलोनी में मोहम्मद अनीस नाम के व्यक्ति के घर में यह नकली घी बनाया जा रहा था। यहां अनीस भट्टियां लगाकर वनस्पति तेल में घी का एसेंस मिलाकर नकली देसी घी बनाते हुए पकड़ा गया था। उसके पास से यहां के सरकारी ब्रांड सरस और लोटस ब्रांड के डिब्बों में पैक घी मिला था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article