दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में सुबह-शाम का मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, इसका असर राजधानी केे मौसम में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.5 दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं आज की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक। दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी।
एनसीआर का मौसम
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सुबह-शाम के मौसम में बदलाव आने लगे हैं। यहां भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। शहर के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। दोनों शहरों का क्रमशः न्यूनतम तापमान 19 और 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो दोनों का अधितम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। इन शहरों में भी मानसून के बाद से प्रदूषण बढ़ने लगा है।
दिल्ली का एक्यूआई
मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 207 दर्ज किया गया था। स्थति को देखते हुए शुरुआती समय में इसे रोकने के लिए सरकार ने ग्रैप लागू किया। जिसके चलते खराब श्रेणी से कुछ कम दिल्ली का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया था। वहीं आज की बात करें तो दिल्ली का एक्यूआई अभी 192 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसमें और सुधार होने की संभावना है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच गंभीर’ माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
