आज का मौसम, 17 October 2024 Highlight: तमिलनाडु में बारिश का दौर, एमपी-झारखंड में वज्रपात और वर्षा का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य शहरों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 17 October 2024 Highlight: तमिलनाडु में बारिश का दौर, एमपी-झारखंड में वज्रपात और वर्षा का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य शहरों में मौसम का हाल
बिहार के 12 जिलों में बारिश की संभावना
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त
कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली में तापमान में आएगी गिरावट
गाजियाबाद-नोएडा में बढ़ा प्रदूषण का स्तर
दिल्ली में बदले मौसम के मिजाज
कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग, चिकमंगलूर, शिमोगा, उडुपी, उत्तर कन्नड़, धारवाड़, बेलगाम, बागलकोट, रायचुर, कोपल, बेल्लारी, यादगीर, गुलबर्गा, हावेरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में बारिश की संभावना
असम में वज्रपात का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने असम के 7 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोकराझार, बोंगाईगांव, बारपेटा, गोलपारा, धुबरी, दक्षिण सलमारा मनकाचर, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और धेमाजी शामिल है। यहां वज्रपात के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है। बारिश से शहरों का मौसम ठंडा हो जाएगा।
कर्नाटक में अति भारी बारिश
मौसम विभाग ने कर्नाटक में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट दोनो ही जारी किए हैं। प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तुमकुर, चिक्काबल्लापुर, कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहर शामिल है। यहां रुक-रुककर भारी बारिश होगी।
मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उन जिलों में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर शामिल है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां आंधी और वज्रपात का अलर्ट है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।
झारखंड में बारिश की संभावना
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, रांची, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में मौसम विभाग ने वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। इस दौरान प्रदेश के वेल्लोर, रानीपेट, तिरुवल्लुवर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, कांचीपुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की जाएगी।
