Rajasthan Weather: राजस्थान में इनदिनों बारिश का दौर जारी है। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से तेज बारिश हो रही है। इस बार राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 16 अगस्त तक कम बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में 476.1mm बारिश होनी थी, लेकिन अभी तक यहां 335.3 बारिश दर्ज की गई है। वहीं दौसा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां अभी तक 1026.6 mm बारिश हुई है। कहीं-कहीं तो मॉनसून के एक्टिव होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आज भी यहां कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान का मौसम
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
विभाग के अुनुसार अभी मॉनसून के खत्म होने में समय है। यहां ज्यादातर जिलों में सामान्य से अधिक और कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मॉनसून के एक्टिव रहने के दौरान राजस्थान के अधितकर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज 17 अगस्त शनिवार को राजस्थान में भारी बारिश का दौर कम होने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक 17 से 22 अगस्त तक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में आसमान खुलेगा र धूम रहेगी। लेकिन, विभाग का पूर्वानुमान है कि अगस्त के अंत में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है।
कहां हुई कितनी बारिश
| डूंगरपुर | 335.3 mm |
| बांसवाड़ा | 416.1 mm |
| सिरोही | 475.7 mm |
| उदयपुर | 323.5 mm |
| जैसलमेर | 299.5 mm |
| दौसा | 1026.6 mm |
आज इन जिलों में बरसेंगे बादल
राजस्थान में भारी बारिश के हालात को देखते हुए विभाग ने जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,अलवर, सीकर, जोधपुर, भरतपुर और झुंझुनूं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगस्त के आखिर सप्ताह में भी पूरे राजस्थान में बारिश का दौर शुरू रहेगा।
