Rajasthan Weather Today: राजस्थान में झूमकर बरसेंगे मेघ, छाता-रेनकोट रखें तैयार, IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

Rajasthan Weather Today: आईएमडी जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
  • वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना
  • बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की शुरुआत से ही मौसम के मिजाज बदले-बदले नजर आ रहे है। कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है, तो कहीं हवाएं चल रही हैं। रविवार को राजस्थान का मौसम सुहावना बना हुआ था। कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत है। लेकिन कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है। आइए आपको बताएं, IMD जयपुर ने आज किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है -

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में जारी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने वैसे तो प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन कुछ जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, नागौर, सिरोही, राजसमंद, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर और दौसा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed