Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड का प्रकोप, कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने उदयपुर समेत कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकतर जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश इस समय कोहरे और ठंड का डबल अटैक झेल रहा है।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दो दिनों हुई लगातार बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश का मौसम ठंडा बना हुआ है। साथ ही कोहरे का अलर्ट भी जारी है। ठंड, बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे की मार झेलने के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। हालांकि प्रदेश में कोहरे का दौर अभी जारी है, जिस कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है। साथ ही सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो गया है। बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों के बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के अलर्ट के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया है। आइए आपको बताएं मौसम विभाग ने कहां-कहां जारी किया अलर्ट -

rajasthan weather.

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, अलवर, अजमेर, सवाई माधोपुर और चित्तौड़गढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा।

End of Feed