Rajasthan Cabinet Decision: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने शनिवार को कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए गहलोत सरकार के कार्यकाल में बनाए गए 17 नए जिलों में से 9 जिलों और 3 नए संभागों (पाली, सीकर, बांसवाड़ा) को समाप्त कर दिया है। अब राजस्थान में कुल 41 जिले और 7 संभाग रहेंगे। विधि मंत्री जोगाराम पटेल और खाद आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने संवाददाता सम्मेलन में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि 9 जिलों और 3 संभागों का निरस्तीकरण किया गया है।
कौन-कौन से जिलों होंगे निरस्त
- दूदू
- केकड़ी
- शाहपुरा
- नीमकाथाना
- गंगापुरसिटी
- जयपुर ग्रामीण
- जोधपुर ग्रामीण
- अनूपगढ़
- सांचौर
संभागों का निरस्तीकरण
- पाली
- सीकर
- बांसवाड़ा
विधि मंत्री ने क्या कुछ कहा?
विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि चुनाव से पहले नए जिले और संभाग बनाए गए थे, लेकिन ये व्यवहारिक नहीं थे। उन्होंने बताया कि इन जिलों के लिए न तो कोई पद सृजित किए गए थे और न ही भवनों की व्यवस्था की गई थी। वित्तीय संसाधनों और जनसंख्या जैसे पहलुओं को अनदेखा किया गया था।
