Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदली मौसम की चाल, बारिश के साथ होगी फरवरी की शुरुआत

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बारिश की संभावना जताई है। इस बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू हो गया है। हालांकि दिन से समय धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही तापमान में कमी आने लगती है और रात होते-होते राजस्थानवासी ठिठुरते हुए दिखाई देते हैं। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 13 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच एक्टिव हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य पर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। पारा गिरने से ठंड और बढ़ेगी। आइए अब आपको बताएं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

rajasthan weather

राजस्थान में बदली मौसम की चाल

राजस्थान में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के किसी भी जिले में आज कोहरे का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कोल्ड डे का अलर्ट भी नहीं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान का मौसम साफ बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। शाम होते ही एक बार फिर तापमान गिरना शुरू होगा, जिससे ठंड का स्तर बढ़ेगा।

End of Feed