Rajasthan Weather: राजस्थान के दक्षिण इलाकों में बारिश का सिलसिला बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 27 अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है। आज रविवार 25 अगस्त को भी यहां कई जगहों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। आज यहां बांसबाड़ा,डूंगरपुर, झालाबाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी लगा दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान के करीब 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं भीलवाड़ा की त्रिवेणी नदी में उफान पर है।
राजस्थान का मौसम
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज 4 जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। जिससे 26 अगस्त को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। इन दौरान कोटो, उदयपुर, और जोधपुर के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
जानें अगले 2 दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से राजस्थान में बारिश की एक्टिविटी धीमी पड़ सकती है। हालांकि, अगले तो हफ्ते तक यहां मॉनसून एक्टिव रहेगा। वहीं बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालवाड़ा, प्रतापगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उफान पर राजस्थान के बांध
प्रदेश में बांधों की स्थिति की बात करें तो अब तक 200 से ज्यादा बांध भारी बारिश से लबालब भर चुके हैं। बीते 24 घंटों में भीलवाड़ा और चित्तोड़गढ़ में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जिसके बाद 313.50mm बारिश हो चुकी है। वहीं त्रिवेणी का गेज 3.10 मीटर पर चल रहा है। प्रदेश के 691 बांधों में 200 ओवर फ्लो हो चुके हैं।
