UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में सावन के बाद भी बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच उमस भी लोगों को सता रही है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। साथ ही कुछ जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश के आसार
आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। इस दौरान कुछ जिलों भारी बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही आज 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर,बांदा, चित्रकूट, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, कौशांबी और आसपास के क्षेत्र में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान यहां बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। वहीं कानपुर नगर और कानपुर देहात में भी मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है।
30 अगस्त तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर पश्चिमी यूपी में अनेक जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 27 और 28 अगस्त को भी यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बादलों के गरजने और बिजली गिरने भी संभावना है। वहीं 28 और 30 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
