जयपुर

Rajasthan Rain: जालोर में बारिश का कहर, तेज बहाव में बहे 5 श्रद्धालु, एक की मौत और 1 की तलाश जारी

Rajasthan Rain: जालोर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच पहाड़ों से सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर पानी आग गया है। तेज बहाव में 5 श्रद्धालुओं के बहने की जानकारी मिली, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Rain: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस बीच जालोर में पिछले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश दर्ज की गई। यहां पानी के तेज बहाव में पांच श्रद्धालुओं के बह जाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की एक टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है और एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

तेज बहाव में बहे 5 श्रद्धालु

पुलिस ने हादसे के बारे में बताया कि जालौर के जसवंतपुरा उपखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ से पानी सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहने लगा। पानी के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु भी बह गए, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी अहारी (45) के रूप में हुई है। अधिकारी ने आगे बताया कि तीन श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन एक श्रद्धालु का अभी तक कुछ पता नहीं चला है, उसकी तलाश जारी है।

राजस्थान में भारी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के दौसा जिले में सबसे अधिक बारिश 144.0 मिमी दर्ज की गई है। जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने ये भी बताया कि 27 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article