जयपुर

Rajasthan: जालोर में सुंधा माता के झरने में बह गए 5 श्रद्धालु, एक महिला की मौत, 3 को बचाया-Video

sundha mata mandir rain video: राजस्थान के जालोर में सुंधा माता मंदिर परिसर में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है, झरने के तेज बहाव में बहने से एक महिला की मौत हो गई है।

Image

जालोर में सुंधा माता के झरने में बह गए 5 श्रद्धालु

राजस्थान के जालोर में सुंधा माता मंदिर (sundha mata mandir jalore) परिसर में पहाड़ी झरने के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिसमें माता के दर्शन करने आई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई गौर हो कि सुंधा माता पहाड़ी इलाके में शनिवार सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

पहाड़ी इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से तीर्थ स्थल पर भारी पानी का बहाव हो रहा है, तीर्थ स्थल पर पहाड़ी से हो रहा है नदी की तरह पानी का बहाव, भारी बारिश से आवागमन बंद हो गया है वहीं ट्रस्ट की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गईं है।

मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, पहाड़ी के झरनों में तेज पानी का बहाव हो रहा है, सुंधा माता पहाड़ी इलाके में मूसलाधार बारिश से झरनों में तेज पानी का बहाव जारी है वहीं बताते हैं कि झरने के तेज बहाव में पानी में बहने से एक महिला की मौत हो गई है, पांच लोगों के पानी के साथ बहने की सूचना मिली थी जिसमें से 3 को बचा लिया गया है वहीं एक अभी भी लापता है।

सुबह से ही हो रही तेज बारिश से आवागमन बंद हो गया है, वहीं श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए ट्रस्ट ने अपील की है, झरनों में मूसलाधार बारिश से भारी पानी का बहाव चल रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article