राजस्थान का मौसम 9-July-2025: राजस्थान में मानसून झमाझम, कई जिलों की उमस कम करने को आज भी बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून तेजी में है। आज, 9 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में फिर बारिश की संभावना बनती दिख रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा राजस्थान के आज के मौसम का हाल।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025: राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज, 9 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जयपुर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में इसकी सक्रियता दिखाई देगी। वहीं गुरुवार से पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather 9 july ka mausam jaipur

राजस्थान में बारिश का दौर बरकरार

बारिश की दिख रही संभावना

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज यानी 9 जुलाई से 12 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के चार संभागों, कोटा, उदयपुर, जयपुर और भरतपुर में मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बदलाव की वजह पश्चिम बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र है, जो आगामी 2–3 दिनों में धीरे-धीरे पश्चिम व उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मानसून ट्रफ लाइन अभी पंजाब-हरियाणा होते हुए राजस्थान तक फैली हुई है, जिससे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं।

End of Feed