राजस्थान में झुलसा रही गर्मी, लू की आगोश में रहेंगे ये चार जिले; जानें कब तक होगी मानसून की एंट्री

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में एक बार फिर से झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में अगले तीन दिन कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7-June-2025: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थम चुका है। जिसके बाद भीषण गर्मी फिर से लौट आई है। साथ ही तापमान भी तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से राजस्थान में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। इस दौरान कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तापमान भी 45 डिग्री के पार जा सकता है। राजस्थान में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Rajasthan Weather (1)

राजस्थान का मौसम

अगले 3 दिन लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 8 से 10 जून तक चार जिलों में लू और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। प्रदेश में 14 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी हिस्से के जिलों में लू का दौर शुरू होने की संभावना है। जिससे कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है।

End of Feed