Rajasthan Ka Mausam 31-AUG-2025: राजस्थान में झूमकर बरसेंगे मेघ, जयपुर से लेकर झालावाड़ तक 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-AUG-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। यहां सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। आगामी दिनों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस बीच आईएमडी ने राजस्थान के 25 से अधिक जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर अभी भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से यहां नदियां उफान पर हैं। सड़कें जलमग्न हो गई है। कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। राजस्थान में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य में इस मानसून सीजन में सामान्य से करीब 53 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल (2024) में भी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। आगामी दिनों में भी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Rajasthan Weather Today.

राजस्थान में झूमकर बरसेंगे मेघ (फोटो - टाइम्स नाउ ननवभारत)

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान की राजधानी जयपुर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, करौली, कोटा, दौसा, उदयपुर, नागौर, पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद, दुर्गापुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश तो कहीं तेज बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा।

End of Feed