Rajasthan Weather: जोधपुर-उदयपुर समेत कई शहरों में झमाझम, 3 अक्टूबर तक रहेगा बारिश का दौर; आज 23 जिलों में IMD का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-September-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ है। सोमवार को भी उदयपुर, डूंगरपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। आज भी 23 जिलों में बारिश की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-September-2025: राजस्थान में मानसून विदा होने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी जोधपुर, उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को राजस्थान के 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Rain - AI

राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट (AI Image)

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी हिस्से में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती हैं। कल भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 3 अक्टूबर तक राजस्थान में कोटा, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन होने के भी आसार हैं।

End of Feed