Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी बदरा मेहरबान, आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-September-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून विदा होने के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का मौसम बरकरार रहने का अनुमान है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-September-2025: राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी नहीं थमा है। प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। आज भी मौसम विभाग ने 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में जयपुर, सिरोही, उदयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।

Rain - AI

राजस्थान में बारिश का अलर्ट (AI Image)

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में भरतपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा और जालोर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल भी प्रदेश के 18 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है। जिनमें अजमेर, बंदी, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, पाली, भीसवाड़ा, राजसमंद, बाड़मेर, जालोर और सिरोही शामिल हैं।

End of Feed