Rajasthan Weather: राजस्थान में बरसात बनी मुसीबत, स्कूल बंद-सड़कों पर सैलाब; आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में झमाझम बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। आज भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी भी घोषित की गई है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-July-2025: राजस्थान में मौसम कहर बरपा रहा है। प्रदेश में मानसून के फिर से एक्टिव होने के बाद से जोरदार बारिश हो रही है। रविवार को भी उदयपुर, जयपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाके भी जलमग्न हो गए हैं। जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसे दखते हुए कई जिलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Rain - AI

राजस्थान में रेन अलर्ट (AI Image)

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी संभावना है। आईएमडी के अनुसार बारां, भरतपुर, झालावाड़, करौली में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए 28-29 जुलाई को बारां, अंता, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं।

End of Feed