Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-July-2025: राजस्थान में मौसम का रुख नर्म है। अधिकतर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताहांत (वीकेंड) से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। 25 से 30 जुलाई के मध्य अत्यधिक बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं। इस दौरान बादलों के गरजने चमकने के साथ तेज हवाएं आंधी नुमा के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत रहेगी।
राजस्थान आज का मौसम
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। वहीं, 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कई जगह बारिश हुई। गुरुवार को सबसे अधिक बारिश अटरू (बारां) में 89.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, ये मौसमी गतिविधियां अगले कुछ दिन तक राहत देने वाली नहीं हैं।
