Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का तांडव, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; आज भी भारी बारिश ढाएगी कहर!

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-August-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज बूंदी और कोटा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अत्यधिक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में लगातार बारिश होने के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-August-2025: राजस्थान में मानसून कहर बरपा रहा है, लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। बरसात का पानी भरने से सड़कें तालाब बन गई हैं। जिससे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही ट्रेनों पर भी असर देखने को मिल रहा है। कोट बैराज, बीसलपुर समेत कई बड़े बांधों के गेट फिर से खोल दिए गए हैं। बारिश के कारण कोटा और बूंदी में हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें संभालने के लिए सेना का सहारा लेना पड़ा। प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज भी राजस्थान के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज बूंदी और कोटा में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, झालावाड़, टोंक, नागौर और पाली शामिल हैं। शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, चूरू, ग्वालियर, सतना, डालटनगंज से होकर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र तक गुजर रही है। जिसकी वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है।

End of Feed