Rajasthan Ka Mausam: मानसूनी बारिश से भीगा रेगिस्तान, अगले 24 घंटे बादल बरसेंगे मूसलाधार; आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025: रेगिस्तान की रेतीली धरती इन दिनों बादलों की गिरफ्त में है। पूरे राजस्थान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं और गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025: राजस्थान में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने राज्य के विभिन्न इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि अजमेर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की एवं मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहेगा, जिससे उमस और गर्मी का भी एहसास होगा।

Rajasthan Ka Mausam

राजस्थान का मौसम (@Rajsthanweather)

मौसम विभाग ने बताया कि कोटा एवं भरतपुर संभाग में बुधवार को कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने और 24 से 26 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

End of Feed