राजस्थान का मौसम 21-June-2025: झूमकर कर बरस रहे बादल, दो दिनों में हुई रिकॉर्डतोड़ बरसात, IMD ने जारी किया इन जिलों में अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में इस बार सात दिन पहले पधार गया और औसत से अधिक बरस रहा है। केवल दो दिनों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। राजधानी समेत लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है। आइए जानते हैं राजस्थान के आज के मौसम का हाल।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025: राजस्थान में इस बार मानसून समय से करीब सात दिन पहले पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। अभी तक यह मानसून राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में फैल चुका है। जयपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी कई जगह बारिश जारी रही।

Rajasthan Weather

आज भी बारिश का जारी रहेगा दौर

औसत से अधिक हो रही बरसात

मानसून आए अभी सिर्फ दो दिन ही हुए हैं, लेकिन राज्य के 37 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन करौली, जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा और दौसा जैसे कई शहरों में दिनभर बारिश होती रही। करौली में सबसे ज्यादा करीब पौने सात इंच यानी 166 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी जयपुर में दोपहर से शुरू हुई बरसात रात तक रुक-रुककर चलती रही और कुल 25.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटो में हुई बारिश की वजह से कई सड़कों पर पानी भर गया और जयपुर में तो कुछ सड़कें बैठ भी गईं। कुछ इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश ऐसे ही बनी रह सकती है।

End of Feed