Rajasthan Weather: राजस्थान में आसमान से बरस रही आफत, सड़कें डूबी-नदियों में उफान, आज भी 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी 28 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 जुलाई से भारी बारिश में कमी आने की भी संभावना जताई जा रही है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-July-2025: राजस्थान में सावन के महीने में मानसून बेहरबान बना हुआ है। यहां प्रदेश के अलग-अलग झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बारिश से कई इलाके जलभराव देखने को मिल रहा है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस दौरान पेड़ों, दीवार या मकान गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही है। बीते दो दिनों में बारिश के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मेज नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rain - AI

राजस्थान में बारिश का अलर्ट (AI Image)

राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बारां और झालावाड़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोटा, बूंदी, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही और अलवर शामिल हैं।

End of Feed