Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून मेहरबान, झमाझम बरस रहे मेघ; आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान के 30 जिलों में आज बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में भी झालावाड़, करौली, उदयपुर, गंगानगर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक पानी झालावाड़ में बरसा।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025: राजस्थान में मानसून एक्टिव है और झमाझम बारिश भी दर्ज की जा रही है। बंगाल की खाड़ी से बने सिस्टम और ट्रफ लाइन के स्थिर रहने के कारण यहां लगातार बारिश हो रही है। आज भी राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सबसे अधिक बारिश झालावाड़ के मनोहर थाना में 108 मिमी दर्ज की गई। झालावाड़ के अलावा करौली, धौलपुर और अलवर में भी तेज बारिश हुई।

delhi rain today

सांकेतिक फोटो (PC - PTI)

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, झालावाड़, बारां, अजमेर, टोंक,चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, जोधपुर और राजसमंद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़ और जैसलमेर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं 14 जुलाई को राजसमंद, चित्तौड़गढ़, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, जालोर और उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारां और झालावाड़ को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी हिस्सों में येलो अलर्ट है।

End of Feed