राजस्थान का मौसम 12-July-2025: आज भी खुले रहेंगे छाते, इस हफ्ते अच्छी बारिश के आसार, कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून मेहरबान चल रहा है। आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, आज राजस्थान में कहां होगी बारिश।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-July-2025: राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ी हुई है और इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं दूसरी ओर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका खासा असर पड़ा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है हालांकि खेती-किसानी के लिहाज से यह ठीक है।

Rajasthan Weather 12 july ka mausam jaipur

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई स्थानों पर हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। चाकसू में सर्वाधिक 97 मिमी बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है, हालांकि जैसलमेर में अब तक अनुमान से कम बारिश दर्ज की गई है, यहां का तापमान भी सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed