Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025: राजस्थान में मानसून का असर एक बार फिर देखने को मिल रही है। शनिवार को रक्षाबंधन के दिन जयपुर सहित कई जिलों में दिनभर उमस भरे मौसम के बाद शाम को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली
राजस्थान का मौसम
आज कैसा रहेगा मौसम
कल करौली, अलवर, दौसा में भी अच्छी बारिश हुई। जयपुर में 7.4 मिमी, अलवर में 7.2 मिमी और करौली में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें झुंझुनू, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।
जयपुर में आज बारिश का अलर्ट
राजधानी जयपुर में भी रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, और कभी भी बारिश शुरू हो सकती है। सुबह 7 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजधानी में गिरा पारा
जयपुर में बीते 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम ठंडा और राहत भरा हो गया है। लोगों ने शाम को रक्षाबंधन का पर्व बारिश के बीच मनाया।
आगे क्या रहेगा मौसम का मिजाज
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, 12 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, राज्यभर में इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 15 से 21 अगस्त के बीच बारिश की रफ्तार में इजाफा होने की उम्मीद है।
