Rajasthan Ka Mausam 08-Oct-2025: राजस्थान में बदला मौसम का मूड, बारिश बाद सुबह-शाम की ठंड की शुरुआत

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-Oct-2025 जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, पाली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में बारिश का दौर अब थमने लगा है। लेकिन यहां सुबह-शाम की गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। आगामी दिनों में यहां मौसम साफ रहेगा और करवाचौथ के दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Rajasthan Ka Mausam 08-Oct-2025: राजस्थान में बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से राजस्थान में अधिकांश जिलों में बारिश हो रही थी। कहीं तेज बारिश दर्ज की गई तो वहीं कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगा है।

rajasthan weather.

राजस्थान में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

राजस्थान में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के कुछ ही जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर शामिल है। इन के अलावा पूरे राज्य को ग्रीन जोन में रखा गया है। जिसका अर्थ है कि आज यहां कहीं बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि ग्रीन जोन वाले जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश के सुबह-शाम के दौरान हल्की ठंड महसूस की जाएगी।

End of Feed