Jaipur : राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। श्रद्धालुओं को अब खोले के हनुमानजी मंदिर तक जाने के लिए सांस फुला देने वाली सीढ़ियां चढ़ने से निजात मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक फर्म के बीच एमओयू हुआ है। बता दें कि खोले के हनुमान मंदिर परिसर में राजस्थान का पहला ऑटोमेटिक और सबसे बड़े रोपवे का निर्माण होने जा रहा है।
जयपुर के खोले के हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर बनेगा प्रदेश का पहला ऑटोमेटिक रोपवे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
प्रशासन की ओर से रोपवे का नाम अन्नपूर्णा माता रोपवे रखा जाएगा। इसकी खास बात ये होगी कि श्रद्धालुओं को मंदिर तक ले जाने के लिए अधिक क्षमता होगी। जयपुर जनपद की अगर बात करें तो सामोद के बाद ये दूसरा रोपवे बनने जा रहा है। वहीं सूबे का 5वां रोपवे होगा। डीएम प्रकाश राजपुरोहित ने इसके निर्माण कार्यों का जायजा लिया। वहीं डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।
