Rajasthan Roadways : अच्छी खबर! प्रदेश की जनता को नए साल में सरकार की सौगात, रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी सैकड़ों बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 01:59 PM IST

Rajasthan Roadways : रोडवेज को लंबे इंतजार के बाद सरकार की ओर से नई बसें खरीदने के लिए हरी झंडी मिली है। करीब 3 साल के बाद रोडवेज के बेड़े में 560 नई बसें शामिल होंगी। रोडवेज की ओर से 162 करोड़ रुपए खर्च कर नई बसें खरीदी जाएंगी। नई बसें आने के बाद प्रदेश के करीब 4 लाख यात्रियों के सफर की राहें सुगम हो जाएंगी। वहीं यूरो-6 मानक बसें आने के बाद मार्च से दिल्ली में भी बसें प्रवेश कर सकेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • करीब 3 साल बाद रोडवेज खरीदेगी नई बसें
  • 162 करोड़ खर्च कर 560 नई बसों की होगी खरीद
  • प्रदेश के 4 लाख लोगों के सफर की होगी राह सुगम

Rajasthan Roadways : राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से नए साल में प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी गई है। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को अब जल्द नई बसें मिलेंगी। बता दें कि रोडवेज को लंबे इंतजार के बाद सरकार की ओर से नई बसें खरीदने के लिए हरी झंडी मिली है। करीब 3 साल के बाद रोडवेज के बेड़े में 560 नई बसें शामिल होंगी। रोडवेज की ओर से 162 करोड़ खर्च कर नई बसें खरीदी जाएंगी। सभी बसें यूरो-6 मानक की होंगी। इसका सीधा फायदा प्रदेश के 4 लाख लोगों को मिलेगा। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक नए साल के जनवरी महीने में रोडवेज की एक हजार बसें कबाड़ में बदल जाएंगी। इसके बाद महज दो हजार बसें ही शेष रहेंगी।

Jaipur News (4)

राजस्थान रोडवेज के बेड़े में न्यू ईयर पर होगी सैेंकड़ों नई बसें शामिल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बजट डिवीजन जारी की गारंटी

रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक बसों की खरीद के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार को 3 माह पूर्व बैंक गारंटी देने का प्रपोजल भेजा गया था। अब सरकार की ओर से वित्त विभाग के बजट डिवीजन के उप निदेशक श्रीकृष्ण शर्मा ने बैंक गारंटी का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक नई बसें रोडवेज द्वारा हुड़को से ऋण लेकर खरीदी जाएंगी। नई बसें आने के बाद प्रदेश के करीब 4 लाख यात्रियों के सफर की राहें सुगम हो जाएंगी। वहीं यूरो-6 मानक की बसें आने के बाद मार्च से दिल्ली में भी बसें प्रवेश कर सकेंगी।

इस कैटेगरी की बसें होंगी बेड़े में शामिल

रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक नई बसों की खरीद में 300 एक्सप्रेस श्रेणी की बसें खरीद जाएंगी। वहीं 150 सेमी डीलक्स, सौ स्लीपर और 10 वॉल्वो श्रेणी की बसों की खरीद होगी। अब वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद रोडवेज द्वारा बसों की खरीद के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी। बता दें कि फिलहाल रोडवेज बेड़े में कुल 3800 बसें हैं। जिसमें से 840 बसों का संचालन ठेके पर हो रहा है। वहीं नए साल के जनवरी महीने में रोडवेज की एक हजार बसें कबाड़ हो जाएंगी। इसके बाद रोडवेज के पास महज दो हजार बसें शेष रहेंगी।

End of Feed