Rajasthan Bus Fare Hike: रोडवेज बसों का बढ़ा किराया, जानें यात्रियों की जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ?

Rajasthan Roadways Fare Increased: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने साधारण से लेकर सुपर लग्जरी एसी बसों के किराए में बढ़ोतरी की है, जो 5 अगस्त की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएगा। इसके अनुसार साधारण बसों में 10 पैसे, सेमी-डीलक्स में 12 पैसे, डीलक्स व एसी बसों में 15 पैसे और सुपर लग्जरी एसी बसों में 20 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।

Rajasthan Roadways Fare Hike: राजस्थान में बस यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने विभिन्न श्रेणियों की बसों के किराए में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। यह नई दरें 5 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। किराया बढ़ोतरी का असर साधारण से लेकर सुपर लग्जरी एसी बसों तक सभी सेवाओं पर पड़ेगा। आरएसआरटीसी की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि किराए में यह संशोधन राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार किया गया है। जिसके बाद यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए अधिक भुगतान करना होगा।

Bus- istock

सांकेतिक फोटो (istock)

राजस्थान में कितना बढ़ा बसों का किराया?

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार राजस्थान में साधारण सेवा बसों के किराए में प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 10 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। सेमी-डीलक्स बसों के लिए यह वृद्धि 12 पैसे है। डीलक्स (नॉन-एसी) श्रेणी की बसों के लिए 15 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। एसी बसों के किराए में भी 15 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा होगा, जबकि वातानुकूलित श्रेणी की सुपर लग्जरी बसों में यात्रा 20 पैसे प्रति किलोमीटर महंगी होगी।

End of Feed