Rajasthan News: बिकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, जिंदा जलकर दो की मौत, तीसरे की पुष्टी नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 11:07 AM IST

Road Accident In Bikaner: NH-62 पर जगदेववाला गांव के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकों के केबिन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि केबिन में बैठे तीन लोग बाहर निकल नहीं पाए, जिससे तीनों की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई।

Road Accident In Bikaner: राजस्थान में बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में NH-62 पर दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही हैं। वहीं, देर रात दो शव को निकाला जा चुका हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajasthan News: बिकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, जिंदा जलकर दो की मौत, तीसरे की पुष्टी नहीं

Rajasthan News: बिकानेर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, जिंदा जलकर दो की मौत, तीसरे की पुष्टी नहीं

तीन लोगों के सवार होने की आशंका

दरअसल, एक ट्रक बीकानेर की तरफ से आ रही थी जबकि दूसरा जयपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में NH-62 पर जगदेववाला गांव के पास दोनों की जोरदार टक्कर हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रकों के केबिन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि केबिन में बैठे तीन लोग बाहर निकल नहीं पाएं, जिससे तीनों आग में जिंदा जल गए। इसके बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

End of Feed