राजस्थान में जिलों की संख्या बढ़कर हुई 50: कौन-कौन से बने नए डिस्ट्रिक्ट, देखें पूरी लिस्ट

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 4, 2023, 11:08 PM IST

Rajasthan Latest News: अपने सरकारी आवास पर शुक्रवार (चार अगस्त, 2023) को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि अब सूबे में जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जबकि कुल डिविजन बढ़कर 10 हो गए हैं।

Rajasthan Latest News: राजस्थान में अब कुल 50 जिले हो गए हैं। सूबे की कैबिनेट ने 17 नए डिस्ट्रिक्ट और तीन नए डिविजन बनाने की मंजूरी दी है। अपने सरकारी आवास पर शुक्रवार (चार अगस्त, 2023) को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि अब सूबे में जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जबकि कुल डिविजन बढ़कर 10 हो गए हैं।

rajasthan latest news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव (राजस्व) अपर्णा अरोड़ा के अनुसार, ‘‘नए जिलों को जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। पहले से ही मौजूद जयपुर और जोधपुर जिलों को चार जिलों जयपुर व जयपुर ग्रामीण और जोधपुर व जोधपुर ग्रामीण में विभाजित किया गया है अत: जिलों की संख्या 50 रहेगी।’’

End of Feed