एसोचैम की ओर से योग दिवस का आयोजन, विशेषज्ञ बोले- योग के महत्व को बताने का यह बेहतर अवसर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2023, 05:39 PM IST

एसोचैम वेलनेस काउंसिल की सह-अध्यक्ष और अरोमा मैजिक प्रा.लि. की चेयरपर्सन डॉ. ब्लोसोम कोच्चर ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मंचों पर योग के महत्व को बताने का सबसे बेहतर अवसर है।

एसोसियेटिड चैंबर्स आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री आफ इंडिया (एसोचैम) ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) के साथ मिलकर 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान अलवर स्थित तिजारा फोर्ट पैलेस में हुए आयोजन में 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Yoga Day

योग महोत्सव का आयोजन

योग उत्सव के दौरान कोरोना वायरस को रोकने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग के महत्व को समझा गया। विशेषज्ञों ने कहा, योग को सामान्य स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के साथ साथ मानसिक दबाव कम करने में भी कारगर माना गया है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की तैयारियों के सिलसिले में 100-दिन पहले से चलने वाले कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा है। देशभर के 100 शहरों में 100 संगठन योग संवर्धन कार्य में लगे हुये हैं।

End of Feed