Rajasthan: मन्नत पड़ गई जिंदगी पर भारी, सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत, ये थी हादसे की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 07:55 PM IST

Rajasthan: राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में हाईवे पर आवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रोले से कार के टकराने से हरियाणा के फतेहाबाद के पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा गांव बीकमपुरा के निकट हुआ। सभी मृतक आपस में दोस्त थे। मृतक अजय के बेटा होने की खुशी में सभी बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटा होने की खुशी में मृतक अजय दोस्तों संग सालासर बालाजी जा रहा था
  • कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई
  • सभी पांचों मृतक हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे


Rajasthan: राजस्थान के सीकर जनपद के फतेहपुर कस्बे में हुए सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल फतेहपुर-सालासर हाईवे पर एक होटल के पास ओवरटेक करते समय कार ट्रोले से जा टकराई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने पांचों मृतकों के शवों को फतेहपुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। सभी युवक हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे व दोस्त थे।

Rajasthan News

राजस्थान के सीकर में सड़क हादसे में हरियाणा के फतेहाबाद के पांच युवकों की मौत

फतेहपुर पुलिस के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में गांव बाडरी पालसर निवासी अजय कुमार जाट, गांव भूतन कलां निवासी अमित, संदीप, मोहनलाल व प्रदीप शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरंभिक तौर पर जानकारी सामने आई है कि, हरियाणा नंबर की कार सालासर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार गांव बिकमसरा के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक कर ही थी। जिससे हाईवे पर सामने से आ रहा ट्रोला नहीं दिखा व ओवर स्पीड होने के कारण कार सामने से आ रहे ट्रोले से भिड़ गई। इसके बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी।

End of Feed