राजस्थान का मौसम 17-July-2025: राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज; 18 जुलाई तक बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 June जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: इन दिनों राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बुधवार को जहां अधिकांश जिलों में लगातार बारिश से राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। आज 17 जुलाई को मौसम विभाग ने कोटा, बारां और सवाई माधोपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आने वाले दिनों में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-July-2025: राजस्थान में मौसम के परिवर्तन का सिलसिला जारी है। बुधवार को राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से राहत मिली। हालांकि धौलपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज यानी गुरुवार 17 जुलाई को कोटा, बारां और सवाई माधोपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य और आसमान साफ रहने की संभावना है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में आज का मौसम

पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य के कई हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा धौलपुर के मनिया में 54 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़ और संगरिया में 13 मिमी, झालावाड़ के खानपुर में 25 मिमी, कोटा के पीपल्दा में 13 मिमी, मंडाना में 10 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 21 मिमी, भरतपुर के कामां में 19 मिमी, रूपवास में 25 मिमी, डीग में 10 मिमी और जयपुर के जमवारामगढ़ में 13 मिमी बारिश हुई। नागौर और झुंझुनूं के कुछ हिस्सों में 10 मिमी से कम वर्षा दर्ज की गई।

End of Feed