Rajasthan: जैसलमेर के धोरों को अब टूरिस्ट आसमान से नहीं निहार सकेंगे। फॉरेस्ट महकमे की ओर से आरटीडीसी को नोटिस देने के बाद हाल ही में सम के धोरों में शुरू की गई हेलीकॉप्टर जॉयराइड सेवा को बंद किया गया है।
जैसलमेर में हेलीकॉप्टर जॉयराइड सेवा बंद, वन विभाग ने भेजा आरटीडीसी को नोटिस (सांकेतिक तस्वीर)
निजी कंपनी के सीईओ सोहन सिंह के मुताबिक, डीएनपी इलाके की क्लीयरेंस के बाद नए स्थान पर हेली पैड बनाकर फिर से जॉयराइड सेवा शुरू की जाएगी, फिलहाल ये बंद रहेगी। वे अपना हेलीकॉप्टर लेकर बुधवार को जयपुर लौट जाएंगे। विभाग इसके पीछे की वजह राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के रिहायशी इलाकों में खलल पड़ना बता रहा है। यहां इनका प्रजनन क्षेत्र है।
