राजस्थान के कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट! इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता; पेंशनधारकों की भी चांदी

इस मंजूरी से 7वें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, राज्य सरकार ने भी तेजी से कदम उठाया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर वित्त विभाग के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी गई।

Rajasthan Government DA Hike

(सांकेतिक फोटो-Istock)

8 लाख कर्मचारियों को फायदा

न्यूज एजेंसी पीटाआई/भाषा के हवाले, इस मंजूरी से 7वें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा। सराकर के इस फैसले से लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारी भी शामिल हैं।

End of Feed