राजस्थान का रणः राजे पर मन बना चुका है BJP आलाकमान? अगले हफ्ते कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट संभव, हो सकते हैं ये नाम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 02:15 PM IST

Rajasthan Elections 2023: पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में सुराज संकल्प यात्रा हो या फिर भाजपा की परिवर्तन यात्रा या फिर कोई अन्य चुनावी यात्रा, उन तमाम यात्राओं में मुख्‍य भूमिका में रहने वाली वसुंधरा राजे इस बार राजस्थान में पार्टी की ओर से अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ चलाई जा रही चार परिवर्तन यात्राओं में हाशिए पर दिखीं।

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के सियासी रण (विधानसभा चुनाव 2023) को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट अगले हफ्ते निकाल सकती है। सूत्रों की मानें तो सूबे की राजधानी जयपुर में 25 सितंबर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद अगले हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थान को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीडब्ल्यूसी) की मीटिंग हो सकती है। आगे पार्टी राज्‍य के लगभग 50 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

Vasundhara Raje

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया। (फाइल)

सूत्रों की ओर से यह जानकारी भी दी गई कि पार्टी राजस्थान में 'ए' केटेगरी की सबसे मजबूत 29 सीटों के साथ ही 'डी' कैटेगरी की सबसे कमजोर मानी जाने वाली 19 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। वैसे, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विपरीत भाजपा राजस्थान में सिर्फ कमजोर सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं करेगी, बल्कि मजबूत सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवार घोषित करेगी।

End of Feed